Sunday, 2 February 2014

दोस्ताना तरीके से निकालें गुस्सा


जर्मन वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक गुस्सा निकालना भी जरूरी होता है क्योंकि इससे कई जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। 

गुस्से को दबा लेने या मन ही मन घुटने वाले लोगों में स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टीसोल का स्तर बढ़ जाता है और उन्हें हार्ट अटैक, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां होने का खतरा 37 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, इसलिए अपने गुस्से को इस तरह निकाल दें।

शेयर करें
किसी व्यक्ति से नाराज हैं व इसे उसके समक्ष व्यक्त करना आपको भारी पड़ सकता है, तो किसी मित्र या साथी से शेयर करें। 

स्पष्ट कहे
मनोचिकित्सक डॉ. आर. के. सोलंकी के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की बात बुरी लगे तो उसे स्पष्ट कह दें कि मैं आपकी अमुक बात से नाराज हूं। अपनी बात तर्कपूर्ण तरीके से रखें और अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। 

नोट लिखें
साथी से अनबन होने पर नोट लिखकर नाराजगी का इजहार करें।

No comments:

Post a Comment