Sunday, 7 September 2014

जहां जन्म हुआ वहां उत्पादन बंद, भारत दुनिया को करता है बुलेट का निर्यात

जहां जन्म हुआ वहां उत्पादन बंद, भारत दुनिया को करता है बुलेट का निर्यात
दिलचस्प है कि दुनिया की पहली बुलेट जिस देश ने बनाई आज वहीं इसका उत्पादन बंद कर दिया गया है। भारत में 1994 में एनफील्ड के उत्पादन का अधिकार खरीदने वाली आयशर ग्रुप देश में रॉयल एनफील्ड के नाम से इसका उत्पादन करती है और इसे यूरोपीय देशों में भी निर्यात करती है। 
 
इग्लैंड की अस्त्र - शस्त्र निर्माता कंपनी एनफील्ड उस वक्त बाइसिकल्स, लॉन मूवर्स और स्टेशनरी इंजन बनाती थी। सवा सौ साल पहले 1890 में ब्रिटिश क्राउन (राज्यसत्ता) से इसे अपने उत्पादों के लिए रॉयल एनफील्ड ब्रांडनेम उपयोग करने की अनुमति मिली। 1909 में स्विस इंजन से बनी सवा दो हॉर्सपावर की मिनी मोटरसाइकिल लांच करके रॉयल एनफील्ड ने सबको चौंका दिया।
 
इसके बाद 1912 में रॉयल एनफील्ड ने 5 हॉर्सपावर / 770 सीसी की बाइक बनाई। साइड कार वाली इस पावरफुल बाइक ने रॉयल एनफील्ड ब्रांड को घर-घर पहुंचा दिया। इस बाइक का मॉस प्रोडक्शन हो और यह अफोर्डेबल बने, इसके पहले ही प्रथम विश्वयुद्ध शुरू हो गया। 
 
ब्रिटिश फौज के लिए बनी रफ-टफ मोटरसाइकिल 
 
मूलत: शस्त्र निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने ब्रिटिश फौज के लिए ताबड़तोड़ 6 हॉर्सपावर की रफ-टफ मोटरसाइकिल विकसित की और इसके दो वर्जन तैयार किए। एक में घायल या मृत सैनिक के परिवहन के लिए कवर्ड साइड कार लगाई तो दूसरे वाहन के साथ मशीनगन साइड कार अटैचमेंट लगाया, जिसे आसमान की ओर मोड़कर लो फ्लाइंग एयरक्राफ्ट्स को निशाना बनाया जा सकता था। रॉयल एनफील्ड की इन बाइक्स को ब्रिटिश फौज के अलावा रशियन गवर्नमेंट ने भी खरीदा तो मांग बढ़ने के कारण युद्ध के दौरान कंपनी को इनकी तीन शिफ्टों में मैन्युफैक्चरिंग करनी पड़ी। 
 
गैर फौजी बाइक प्रेमी जिस रॉयल एनफील्ड बुलेट के दीवाने हैं, वह 1949 में ब्रिटेन में लांच हुई थी। सिंगल सिलेंडर इंजन वाली 300 सीसी की इस पावर फुल बाइक में कई खूबियां थीं, जैसे स्विंग आर्म सस्पेंशन। 1950 के दशक में इसके 500 सीसी वर्जन ने सैकड़ों रेसें जीतीं और बुलेट को ग्लोबल उद्योग की ‘बैंडिट क्वीन’ बना दिया यानी जिससे डरें भी और जिसे पसंद भी करें। 



जहां जन्म हुआ वहां उत्पादन बंद, भारत दुनिया को करता है बुलेट का निर्यात
भारत में फौज, फिर पुलिस को मिली रॉयल एनफील्ड 
 
देश की आजादी के बाद भारत को इंडो-पाक बॉर्डर की चौकसी बढ़ानी पड़ी। 1954 में सरकार ने इसके लिए रॉयल एनफील्ड से 800 बुलेट्स खरीदीं। तयशुदा समय में इतनी बाइक बनाने के लिए कंपनी को एक बार फिर भारी मशक्कत करनी पड़ी। यह ऑर्डर पूरा हुआ ही था कि 1955 और 1956 में भारत सरकार ने फौज के साथ पुलिस के लिए भी बुलेट्स की मांग की तो रॉयल एनफील्ड ने स्थानीय भागीदार के साथ भारत में ही असेंबली यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया। भारतीय भागीदार मद्रास मोटर्स ने बुलेट असेंबल करने की ट्रेनिंग के लिए अपने टेक्नोक्रैट्स इंग्लैंड भेजे। इसके बाद से वहां से प्राप्त नॉक डाउन यूनिट्स भारत में असेंबल होने लगे। 


सीमित उत्पादन ने बरकरार रखा है क्रेज 

पुलिस को सड़कों पर बुलेट दौड़ाते देख एडवेंचर प्रेमी भारतीय युवाओं में बुलेट का क्रेज इतना बढ़ा कि 1956 में रॉयल एनफील्ड यूके ने भारत में एनफील्ड इंडिया लि. नाम से एक सहायक कंपनी बनाकर मद्रास (अब चेन्नई) में संपूर्ण फैक्टरी स्थापित की। इस कंपनी में मद्रास मोटर्स की कंट्रोलिंग होल्डिंग (हिस्सेदारी) थी। 1957 में एनफील्ड इंडिया भारत में ही बुलेट के कम्पोनेंट्स भी बनाने लगी। उन दिनों देश में राजदूत जावा खूब बिकती थी, पर बुलेट ने एडवेंचर में रुचि रखने वाले ग्राहकों के एक समूह को अपना लॉयल कस्टमर बनाया। रोचक है कि एनफील्ड इंडिया कभी नंबर गेम (कौन कितने वाहन बेचता है) में नहीं उलझी। बुलेट की वेटिंग बनी रहे, इसलिए कंपनी ने सीमित उत्पादन करके बुलेट का क्रेज बनाए रखा है। 
जहां जन्म हुआ वहां उत्पादन बंद, भारत दुनिया को करता है बुलेट का निर्यात

Friday, 5 September 2014

क्या आप जानते है कम्प्यूटर फिल्ड मैं क्या है : - टेलीपैथी (जिसके द्धारा भारत और फ्रांस में बैठे दो लोगों के बीच बिना बोले, लिखे या इशारा किए ही हो गई बात)

भारत और फ्रांस में बैठे दो लोगों के बीच बिना बोले, लिखे या इशारा किए ही हो गई बात
इंटरनेशनल रिसर्चर्स ने दो लोगों के बीच कम्प्यूटर की मदद से टेलीपैथी (जिसमें एक व्यक्ति की बात दूसरे को बिना बोले, लिखे या इशारा किए पता चल जाती है) को हकीकत में तब्दील कर दिया है। प्रयोग के तहत दो अलग-अलग जगहों पर बैठे दो लोगों के बीच बिना बोले, लिखे या इशारे के कम्युनिकेशन हो गया। प्रोजेक्ट में शामिल एक रिसर्चर को भारत में ब्रेन टू कम्प्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) से जोड़ा गया। दूसरी तरफ, फ्रांस में एक अन्य रिसर्चर को कम्प्यूटर टू ब्रेन इंटरफेस (सीबीआई) सिस्टम से जोड़ा गया। इसके बाद भारत में बैठे रिसर्चर ने बिना बोले, लिखे या इशारे के अपने मन की बात फ्रांस में बैठे दूसरे साथी को कामयाबी के साथ बता दिए। इस कामयाबी से भविष्य में बड़े पैमाने पर टेलीपैथी तकनीक से लोगों के जुड़ने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।        

कैसा करता है सिस्टम काम 
संदेश भेजने वाले (सेंडर) के विचार को ब्रेन टू कम्प्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) पढ़ता है। उदाहरण के तौर पर संदेश भेजने वाला व्यक्ति अपने मन में हाथ या पैर घुमाने के बारे में सोचता है। पैर घुमाने को कम्प्यूटर की भाषा में बाइनरी 0 और हाथ घुमाने को बाइनरी 1 माना जाए। इन शब्दों को 0 और 1 की सीरीज में इनकोड किया जाता है। इनकोड किए गए शब्दों को इंटरनेट या किसी अन्य माध्यम के जरिए दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है। रिसीव करने वाला व्यक्ति टीएमएस से जुड़ा हुआ है। टीएमएस इंसानी दिमाग के हिस्सों को न्यूरॉन्स के जरिए जागृत करता है। जब टीएमएस सेंडर की तरफ से भेजे गए कोड 1 को रिसीव करता है तो वह दिमाग के एक हिस्से में फॉस्फीन प्रोड्यूस करता है (यह वही सिद्धांत है, जिसके तहत आंखों से बिना देखे कई बार आप चमक महूसस करते हैं, जैसे जब आप आंखें मलते हैं)। रिसीवर इन फॉस्फींस को अपने विजुअल फील्ड में देखता है। इसके बाद वह संदेशों को डिकोड करता है। फॉस्फीन फ्लैश का मतलब 1, फॉस्फीन फ्लैश नहीं दिखे तो उसका मतलब 0 होगा। इस तरह से रिसीवर मैसेज को डिकोड कर लेगा।     

चुनौतियां 
दो इंसानों के बीच कम्प्यूटर की मदद से टेलीपैथी कराने में कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। लेकिन इस तरह के कम्युनिकेशन के भविष्य को लेकर कई तरह की चुनौतियां कायम हैं। हाल में हुए सफल प्रयोग में संदेश को रिसीव करने वाले व्यक्ति को कम्प्यूटर टू ब्रेन इंटरफेस में इस्तेमाल होने वाले टीएमएस से जुड़ना पड़ा था। टीएमएस एक भारी भरकम सिस्टम है। इसका इस्तेमाल करने के लिए रिसीवर को मशीन के साथ ही बैठना पड़ता है। रिसीवर टीएमएस के साथ घूम-फिरकर मैसेज रिसीव नहीं कर सकता है। जानकारों का मानना है कि अभी हल्की मशीनों के आने में कुछ साल का समय लगेगा और तब यह तकनीक क्रांति की शक्ल ले सकती है।  

१ कम्प्यूटर की मदद से कुछ इस तरह से होती है टेलीपैथी। 
भारत और फ्रांस में बैठे दो लोगों के बीच बिना बोले, लिखे या इशारा किए ही हो गई बात


२ संदेश भेजने वाला शख्स ब्रेन टू कम्प्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) की मदद लेता है।
भारत और फ्रांस में बैठे दो लोगों के बीच बिना बोले, लिखे या इशारा किए ही हो गई बात

३ संदेश रिसीव करने वाला शख्स कम्प्यूटर टू ब्रेन इंटरफेस (सीबीआई) की मदद लेता है।
भारत और फ्रांस में बैठे दो लोगों के बीच बिना बोले, लिखे या इशारा किए ही हो गई बात


आगे की जानकारी के लिए पढ़ते रहिए हमारा ब्लॉग (धन्यवाद )